नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपहरण कर किया दुष्कर्म

Please Share

देहरादून: सहसपुर क्षेत्र में नाबालिक को शादी का झांसा देकर पहले एक युवक भगाकर ले गया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच की शुरू की। पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
9 मई को सहसपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत निवासी एक व्यक्ति ने सहसपुर थाना में अपनी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को हरियाणा निवासी रजत कुमार द्वारा शादी का झांसा देकर 7 मई को अपने साथ ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त युवक रजत कुमार के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत अपहरण का मुकदाम दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 12 मई की रात को अभियुक्त रजत का बल्लूपुर फ्लाईओवर पर होने का पता चला। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच अभियुक्त रजत कुमार को गिरफ्तार नाबालिग किशोरी को भी बरामद कर लिया। नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपहरण कर किया दुष्कर्म 2 Hindi News Bharat »
पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने बताया कि अभियुक्त रजत कुमार(28) पुत्र रामाशंकर निवासी ग्राम गोचरान थाना पेहवा जिला कुरक्षेत्र, हरियाणा सहसपुर अंतर्गत जमनपुर तप्पड़ में अपनी बहन के घर रहता है व ड्राईवर का काम करता है। पीड़ित युवती ने कहा कि युवक उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसे अपने साथ अलग-अलग जगह रखा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसने बताया कि वह उसे दिल्ली ले जाने के लिए बल्लुपर चैक पर खड़ा था। पुलिस ने नाबालिक पीड़िता के बयानों के आधार पर अभियुक्त रजत कुमार पर धारा 376 के अंतर्गत दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कर लिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like