अल्मोडा में गहराया पेयजल संकट, शिकायतें सुनने को कोई भी अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय में मौजूद नहीं

Please Share

अल्मोडा: लगातार बढ रही गर्मी से जहां लोग परेशान हैं, वहीं पानी नही मिलने से लोगों की मुश्किलें और बढ गयी है। अल्मोडा में पानी की समस्या से निजाद दिलाने की मांग को लेकर, नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता जल संस्थान अधिशासी अभियन्ता का घेराव के लिए जल संस्थान पहूंचे, लेकिन जल संस्थान में कोई भी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद नही होने से कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पडा, जिससे उन्होंने जल संस्थान में जमकर हंगामा काट नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि, लम्बे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। कई बार अधिशासी अभियन्ता को ज्ञापन देकर पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग भी की गयी, लेकिन उसके बाद भी पानी की समस्या बनी हुई है। साथ  ही उन्होंने कहा कि, शिकायतें तक सुनने को कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कार्यालय में मौजूद नही है। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि जल्द ही अल्मोडा में पानी की समस्या को दूर नही किया गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के साथ जल संस्थान में अनिश्चितकालीन तालाबन्दी करने को बाध्य हो जायेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like