कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीसरे दल में पहली बार पूरा परिवार यात्रा के लिए रवाना

Please Share

पिथौरागढ़: विश्व की सबसे कठिन यात्राओं में शुमार कैलाश मानसरोवर की यात्रा में पहली बार कोई पूरा परिवार यात्रा पर जा रहा है। यात्रा के तीसरे दल में शामिल अम्बाला हरियाणा के रहने वाले विशाल कुमार गुप्ता अपनी पत्नी और 21 वर्षीय बेटे के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे है। विशाल कुमार गुप्ता तीसरे दल के लाइजनिंग ऑफिसर है और वो इससे पहले भी 2017 में कैलाश यात्रा में जा चुके है।

विशाल का कहना है कि पिछले साल की यात्रा के अनुभव के बाद ही उन्होंने पूरे परिवार सहित यात्रा पर जाने का मन बनाया है। विशाल कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी , बेटे ने इस वर्ष जब यात्रा के लिए आवेदन किया तो पहले उनको अलग-अलग दलों में रखा गया था लेकिन बाद में मंत्रालय से निवेदन करने के बाद उन्हें एक दल में रख दिया गया। कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विशाल गुप्ता की पत्नी और उनके बेटा उत्साहित नजर आ रहे है। विशाल गुप्ता की पत्नी ममता गुप्ता का कहना है कि अगर आगे भी उन्हें मौका मिला तो वो फिर यात्रा में आना चाहेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like