सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ती रेप की घटनाओं पर जताई चिंता, बिहार सरकार को लगाई कड़ी फटकार

Please Share

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देश में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। कोर्ट ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आजकल देश में जिधर देखो, उधर ही महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है। वहीं मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के मामले पर संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को जमकर फटकार लगाई है। कोर्ट ने मुजफ्फरपुर बालिका आश्रय का संचालन करने वाले एनजीओ को वित्तीय मदद देने पर बिहार सरकार को आड़े हाथों लिया। कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने एनजीओ को पैसे तो दो दिए लेकिन वहां क्या हो रहा है इसका निरीक्षण करने की जरूरत नहीं समझी।

बता दें  कि मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने की। वहीं पीठ ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देश में हर छह घंटे में एक महिला बलात्कार की शिकार हो रही है। ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, 2016 में भारत में 38,947 महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ है। कोर्ट ने देश की इस स्थिति पर नाराजगी और चिंता व्यक्त की है। कोर्ट ने कहा कि लड़कियां और महिलाएं हर तरफ बलात्कार की शिकार हो रही हैं, इसमें क्या करना होगा?  वहीं इस मामले में न्याय मित्र नियुक्त वकील अपर्णा भट्ट ने पीठ को बताया कि अभी तक मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की पीड़िताओं को किसी भी तरह की सहायता या आर्थिक मदद नहीं दी गई है। साथ ही अभी तक शेल्टर होम से गायब हुई 1 लड़की का पता नहीं चल सका है।

मालूम हो कि बीते दिनों मुजफ्फरपुर के शेल्‍टर होम में 34 लड़कियों के साथ दरिंदगी की वारदात सामने आई थी,जिसमें मामले में मुख्‍य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो शेल्‍टर होम का संचालन कर रहा था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like