शहर के बीचों बीच चलते विक्रम में महिला से छेड़छाड़, महिला ने विक्रम से लगाई छलांग

Please Share

देहरादून: राजधानी दून में एक बार फिर महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दरअसल, बीते मंगलवार को एक महिला से चलते विक्रम में छेड़छाड़ की गई। मामले के अनुसार, मंगलवार शाम एक महिला बाजार से सामान खरीदकर पतंजलि शॉप के पास सहारनपुर रोड से एक विक्रम में बैठी थी। इसके अलावा विक्रम में 6-7 लोग और बैठे थे जिनमें दो बुजुर्ग भी शामिल थे। इस दौरान विक्रम में बैठे 2 लड़कों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़कों ने महिला के साथ गंदे कमेंट्स और हाथ पकड़ने की कोशिश की, जिसके बाद महिला घबराकर चलते विक्रम से मातावाला बाग के पास कूद गई। इस दौरान महिला को गंभीर चोटें आई हैं। महिला को आसपास के लोगों द्वारा ईलाज के लिए इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं घटना के वक्त पुलिस ने विक्रम चालक को लाल पुल पर रोका। इस दौरान पुलिस ने विक्रम चालक से मामले की पूछताछ की। वहीं मामले को लेकर महिला के पति भूपेंद्र कुमार निवासी ब्रह्मपुरी पटेलनगर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उक्त सूचना पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अंतर्गत धारा 354 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई है। साथ ही महिला द्वारा पूछताछ में  उक्त अज्ञात दो व्यक्तियों का हुलिया की जानकारी मिली तथा संभावित स्थानों की  सीसीटीवी फुटेज चेक किये जा रहे हैं। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like