मुंबई के क्रिस्टल टावर की 13वीं मंजिल पर भीषण आग, 2 लोगों की मौत, 16 लोग घायल

Please Share

मुंबई: मुंबई के परेल इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि आग क्रिस्टल टावर की 13वीं मंजिल पर लगी है। ये मंजिल पूरी तरह से रेजिडेंशियल है।  इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घायलों को इलाज के लिए केइएम अस्पताल भेज दिया गया है। आग लगने की सूचना फौरन दमकल विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। इमारत में फंसे लोगों को क्रेन के सहारे बाहर निकालने की कोशिश जारी है। अभी तक 10-15 लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

गौरतलब है कि जून के महीने में आरटीआई से मिली जानकारी में पता चला था कि मुंबई में पिछले 6 साल में आग की 29,140 घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं, जिसमें आग में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like