लावारिस हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली तीन माह की बच्ची, गोद लेने के लिए आगे आई कई महिलाएं

Please Share

खटीमा: उधम सिंह नगर जनपद के सीमान्त क्षेत्र खटीमा के कलेक्टर फार्म इलाके में मंगलवार को तीन माह की अज्ञात बच्ची लावारिस हालत में पड़ी मिली। वहीं स्थानीय लोगों की तरफ से पुलिस को मामले  की सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने बच्ची को बरामद किया।

वहीं पुलिस  को मामले की जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि तीन माह की बच्ची को उसकी मां ने लावारिस हालत में छोड़ दिया था। वहीं गांव की करीब दर्जन से अधिक महिलाएं लावारिस बच्ची को गोद लेने के लिए एसडीएम ऑफिस में पहुँच गई। बच्ची को लेकर एसडीएम विजय नाथ शुक्ल ने पुलिस को बच्ची को मेडिकल चेकअप कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा बच्ची के माता-पिता की खोजबीन करने के भी निर्देश दिए। एसडीएम ने बच्ची को गोद लेने एसडीएम कार्यालय आये कई दम्पत्ति के सवालों पर कहा कि अगर बच्ची के माता-पिता की कोई जानकारी नहीं मिल पाती है तो उसके बाद ही बच्ची को गोद लेने के लिए आवेदन किया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like