महिला आत्महत्या मामले में दहेज प्रतिषेध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत

Please Share

देहरादून: थाना नेहरुकोलोनी के अंतर्गत बीते गुरूवार को उषा पत्नी चंद्रप्रकाश नैथानी निवासी तहसील जखोली रुद्रप्रयाग हाल किराएदार बी-33 प्रगतिनगर रेस कोर्स थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून द्वारा पंखे से लटककर सुसाइड कर ली गई थी, जिसका पंचायतनामा मजिस्टेट द्वारा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

आज मृतका के पिता सचिदानंद पुत्र स्वर्गीय राजाराम निवासी 112/1 यादगार पुर किला रोड सिविल लाइन मेरठ की तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 237/18 धारा 304बी/498 ए/323/120 बी भादवी व 3 /4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार की जायेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like