वायुसेना ने राफेल डील को बताया अहम, कहा- राफेल से मिलेगी मजबूती

Please Share

नई दिल्ली: राफेल डील पर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष भले मोदी सरकार को लगातार निशाने पर ले रही है लेकिन अब पहली बार भारतीय वायुसेना का आधिकारिक बयान सामने आया है। राफेल डील विवाद में वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ ने मोदी सरकार का समर्थन किया है। केंद्र सरकार आज हमें राफेल लड़ाकू विमान मुहैया करवा रही है। इन विमानों के जरिए हम आज की मुश्किलों का सामना कर पाएंगे। वायुसेना चीफ बीएस धनोआ ने इन विमानों को जरूरी बताते हुए इसे देश की हवाई सीमाओं के लिए अहम बताया है। बुधवार को राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, ‘आज दुनिया में बहुत कम ऐसे देश हैं जो हमारी तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। हमारे दोनों तरफ परमाणु शक्ति वाले देश हैं।’ वायुसेना प्रमुख ने कहा कि फ्रेंच राफेल लड़ाकू जेट और रूसी एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम खरीदने का सरकारी निर्णय वायु सेना की मुकाबला क्षमताओं में अंतर को भरने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, ‘राफेल जैसे हाई-टेक जेट की हमें जरूरत है, क्योंकि अकेले तेजस जैसे मध्यम तकनीक जेट काफी नहीं है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पर देश से झूठ बोलने और डील में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है।

बता दें कि इससे पहले वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल एसबी देव ने भी कुछ दिन पहले इस डील का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि इस डील की आलोचना करने वालों को इसके मानदंड और खरीद प्रक्रिया को समझना चाहिए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like