कांग्रेस प्रत्याशी का दावा, मैं जीता तो सबको पिलाऊंगा पानी

Please Share

मसूरी: 18 नवम्बर को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों का संपर्क लगातार  जारी है। चुनाव जीतने के लिए हर कोई जी तोड़ कोशिश में जुटा है। साथ ही जनता को लुभाने के लिए दावे करने पर लगा है। इसी कड़ी में आज कोंग्रेस भवन में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के दावेदार मेघ सिंह कंडारी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें  मसूरी  की जनता से किये गए दावों को दर्शाया गया है।

समस्याओं पर नजर डाली जाये तो आवासीय समस्या, पार्किंग समस्या, मालरोड पर लगे फुटपाथों की समस्या, सरकारी अस्पताल और पेयजल आदि की बड़ी समस्या शामिल हैं। बता दें कि ये सभी समस्याएं पिछले 20 वर्षों से लगातार चुनावी मुद्दा रहा है। लेकिन आजतक इन समस्याओं पर अमल नहीं किया जा सका है। हालांकि अब देखना ये होगा कि इस बार मसूरी की जनता की इन समस्याओं का निवारण हो पाता है या हर बार कि तरह इस बार भी सिर्फ चुनाव जीतने के लिए जनता से इस तरह के दावे किए जा रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like