कश्मीर: आतंकियों से मुठभेड़ में एक पैरा कमांडो शहीद, चार आतंकी ढेर

Please Share

जम्मू-कश्मीर: शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया, वहीं सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ में सेना के दो अन्य जवान घायल भी हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पुंछ ब्रिगेड हेडक्वार्टर के पास तीन गोले दागे गए हैं।

बता दें, सेना की मुखबिरी करने की आशंका पर आतंकी कश्मीर में नागरिकों की हत्या कर रहे हैं। हाल ही में आतंकियों ने शोपियां जिले में एक 19 साल के शख्स का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी थी। आतंकियों ने उस पर सेना के मुखबिर होने का आरोप लगाया था। इससे दो दिन पहले पुलवामा में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। शोपियां में मारे गए हुजैफ अशरफ का शव दक्षिण कश्मीर के हरमाईं गांव के एक बगीचे से शव मिला जिसका गला कटा हुआ था।

उधर, हिजबुल मुजाहिदीन ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें आतंकियों को एक युवक की हत्या करते हुए दिखाया गया है, जिसे कथित तौर पर सेना का मुखबिर बताया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि आतंकी नदीम मंजूर को गोलियां मार कर उसकी हत्या कर रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like