LIVE: निकाय का रण: जाने अध्यक्ष पद के परिणाम..

Please Share

अल्मोड़ा नगरपालिका अध्यक्ष पर कांग्रेस के प्रकाश जोशी ने जीत दर्ज की।

नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग से भाजपा की दयमंति रतूड़ी विजयी रहीं।

गैरसेंण नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के पुष्कर सिंह ने जीत दर्ज की।

नगर पालिका नरेंद्रनगर अध्यक्ष पद पर भाजपा के राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार विजयी रहे।

नगर पालिका जोशीमठ में कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र पंवार ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

नगर पंचायत थराली से भाजपा प्रत्याशी दीपा देवी ने जीत दर्ज की।

रुद्रप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की गीता झिंकवाण जीती।

लालकुंआ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के लालचंद सिंह जीते।

उत्तकाशी के बड़कोट नगर पालिका  परिषद में अध्यक्ष पद पर  कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत  जीती,  अनुपमा रावत ने 2643 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित प्रत्याशी कृष्णा राणा को 1001 मतों से हराया।

चमोली नगर पंचायत नंदप्रयाग से भाजपा की हिमानी वैष्णव ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
टिहरी कीर्तिनगर से अध्यक्ष पर बीजेपी की कैलाशी देवी जीती।
पौड़ी  की नगर पंचायत सतपुली अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्यशी अंजना वर्मा 401 वोट से विजयी।
बीजेपी की अंजना वर्मा को कुल वोट 848 व कांग्रेस की किरन रौतेला को मिले कुल 463 वोट

चमियाला अध्यक्ष सीट पर कांग्रेस की ममता पंवार ने हासिल की जीत

पिथौरागड़ , धारचूला, काशीपुर, रुद्रपुर और हल्ड्वांनी में भाजपा आगे

कोटद्वार में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी हेमलता नेगी आगे

द्वाराहाट से अध्यक्ष पद में भाजपा के मुकेश लाल ने कांग्रेस की निर्मल मठपाल को 404 मत से हराया।

पिथौरागढ़: गंगोलीहाट नगर पंचायत अध्यक्ष पद बीजेपी ने जीता, बीजेपी की जयश्री पाठक 150 वोटों से जीतीं

चंपावत: कांग्रेस के विजय वर्मा ने निर्दलीय प्रकाश पांडे को 401 मतों से हराया,

विजय वर्मा को 1315 ,प्रकाश पांडे को मिलें 914 मत,

भाजपा के सज्जन लाल वर्मा तीसरे नम्बर पर रहे।

निकाय चुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। वार्डों में अब तक के परिणामों में कांग्रेस-भाजपा के लिए अच्छी खबरें नहीं हैं। अधिकांश वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। कई जगहों पर आगे चल रहे हैं। नगर पंचायत और नगर पालिकाओं के अभी कुछ ही रुझान सामने आए हैं। कुछ के परिणाम सामने आ चुके हैं। जिनमें तीन में भाजपा, एक पर कांग्रेस समर्थित और दो जगहों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि भाजपा-कांग्रेस के लिए यह अच्छी खबर नहीं है। फिलहाल भाजपा को नौगांव नगर पंचायत से जीत का पहला तोहफा मिला है। अजय भट्ट के गढ़ नियानौला में कांग्रेस समर्थित ने जीत हासिल की है। रुद्रप्रयाग उखिमठ से भाजपा ने जीत हासिल कर ली है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like