ऑल्टो और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, 1 की मौत, कई घायल

Please Share

देहरादून: राजधानी दून की चकराता रोड पर देर रात एक ऑल्टो कार और स्कॉर्पियो की आमने सामने टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घटना की सूचना देर रात थाना सहसपुर को प्राप्त हई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

इस दौरान हादसे की जानकारी लेने पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि देर रात स्कॉर्पियो कार हरबर्टपुर से सहसपुर और ऑल्टो कार सहसपुर से हरबर्टपुर की और जा रही थी। प्रथमद्रष्टया से दोनों कारें ओवरस्पीड में थी जिस कारण दोनों चालक कारों को कंट्रोल नहीं कर पाए और आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दौरान ऑल्टो कार नंबर UK07AE 1502 में 5 लोग सवार थे जिनमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई औऱ अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीं स्कॉर्पियों में चालक मयंक पुत्र राकेश निवासी, सहसपुर थाना सहसपुर भी घायल हुआ है।

मृतक की पहचान वाजिद (चालक) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में रियाजुल निवासी ठकरानी थाना विकासनगर, मुर्सलीन निवासी ढालीपुर, मुन्ताज निवासी ढालीपुर और मुस्ताक निवासी ढालीपुर शामिल हैं। उक्त सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं पुलिस घटना की अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like