अचानक स्टेयरिंग लॉक होने के चलते ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, दो व्यक्ति घायल

Please Share
देहरादून: थाना सहसपुर के अंतर्गत शनिवार को चौकी सभावाला थाना सहसपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि, एक ट्रक अनियन्त्रित होकर खड्डे में पलट गया है। उपरोक्त सूचना पर चौकी सभावाला से पुलिस बल मौके पर गया। मौक पर पुलिस बल द्वारा क्रेन मंगवाकर ट्रक में फंसे दोनो लोगों को बाहर निकालकर उपचार हेतु महंत इन्द्रेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घायलों की पहचान आलिम पुत्र यासिन निवासी परवल देहरादून (चालक) व इमरान पुत्र इरशाद निवासी निवासी परवल देहरादून (परिचालक) के रूप में हुई। घटना के सम्बन्ध में घायलों से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि, सभावाला चौकी से करीब 70 मीटर आगे ट्रक संख्या यूके 07 सीए 8106 का अचानक स्टेयरिंग लॉक हो गया। जिससे ट्रक अनियन्त्रित होकर खड्ड में पलट गया। घटना के सम्बन्ध में घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like