देहरादून: बेरोजगारी व पारिवारिक कलह के चलते युवक ने की आत्महत्या

Please Share

देहरादून: थाना रायपुर के अंतर्गत गुरुवार को मालदेवता क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। उक्त सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा, मौके पर मृतक की पहचान विक्रम सिंह राणा पुत्र ध्यान सिंह राणा निवासी मालदेवता, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 34 वर्ष, के रूप में हुई।

जानकारी करने पर मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक बेरोजगार था तथा शराब पीने का आदि था, जिस कारण विगत 2 वर्षों से उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके में रह रही थी। पारिवारिक कलह के कारण वह अक्सर डिप्रेशन में रहता था। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like