टली फिल्म पद्मावती की रिलीज डेट

Please Share

नई दिल्लीः विभिन्न संगठनों के विरोध के बाद आखिरकार पद्मावती फिल्म मेकर्स को फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ानी ही पड़ी। लेकिन अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि अब किस दिन फिल्म रिलीज होगी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार फिल्म निर्माता कंपनी वायकॉम 18 ने रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।

टली फिल्म पद्मावती की रिलीज डेट 2 Hindi News Bharat »

गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग से लेकर ही फिल्म काफी विवादों से घिर चुकी है। विभिन्न राजपूत संगठनों में इस फिल्म को लेकर काफी विरोध देखा जा रहा है। करणी सेना ने तो यहां तक कह दिया है कि यदि फिल्म रिलीज होगी तो वो फिल्म में पद्मावती का किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण की नाक ही काट देंगें। वहीं तमाम विरोधों के बाद सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने भी फिल्म को लेकर आपत्ति जताई है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म पद्मावती को देखने से फिलहाल इंकार कर दिया है।

हालांकि इस फिल्म को लेकर जहां एक तरफ पूरा रजवाड़ा समाज एक साथ इसका पुरजोर विरोध कर रहा है, वहीं बॉलिवुड जगत इस फिल्म व किरदारों के साथ नजर आ रहे है।

बता दें कि इस फिल्म में किसी भी प्रकार से इतिहास से की गई छेड़छाड़ के आरोप पर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने एक वीडियो जारी कर साफ तौर पर कहा था कि इसमें किसी भी प्रकार से इतिहास के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply