प्रीतम सिंह के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, किया सभी सीटों पर जीत का दावा

Please Share
देहरादून: टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन न्यू रोड स्थित पूर्व विधायक राजकुमार के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय द्वारा रिबन काट कर किया गया। इस मौके पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि आज जिस तरह से कार्यकर्ताओं में उत्साह है उसे देखकर लगता है कि प्रीतम सिंह भारी बहुमत से विजयी होंगे। किशोर ने कहा कि चुनाव में समय कम है लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सेना पूरी तरह से तैयार है।
राजपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि टिहरी लोकसभा सीट की 14 विधानसभाओं से प्रीतम सिंह भारी बहुमत से विजयी होंगे। साथ ही जिस तरह से आज कार्यकर्ताओं में जोश है उसे देखकर लगता है कि इस बार पाँचों लोकसभा कांग्रेस की झोली में जायेगी और बीजेपी को मुहं की खानी पड़ेगी।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा,कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like