108 एम्बुलेंस सेवा के पूर्व कर्मचारियों के बच्चों ने सरकार के खिलाफ़ की नारे-बाजी, नहीं पसीज रहा डबल इंजन की सरकार का दिल

Please Share

देहरादून: 108 एम्बुलेंस सेवा के पूर्व कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार 28वें दिन भी जारी है। इस दौरान कर्मचारी पिछले 28 दिन से संघर्ष कर रहे है। 28 दिन से इस गर्मी में तप रहे हैं। वहीं 108 के कर्मचारियों के बच्चों ने सरकार से अपील भी की। जोरदार नारे बाजी के साथ बच्चों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहां, कि मुख्यमंत्री जी होश में आओ 108 के कर्मचारियों को इंसाफ दो वहीं बच्चों की दर्द भरी आवाज में यही दर्शाया गया मुख्यमंत्री जी होश में आओ होश में आओ। नारा देते हुऐ बच्चों ने कहा हमारे मां-बाप को इंसाफ दो। तो वही मासूम बच्चों को यह भी नहीं पता कि मां बाप की रोजी-रोटी डबल इंजन की सरकार के होते हुए समाप्त हो गई।

अभी तक जीरो टॉलरेंस सरकार का कोई भी 108 कर्मचारियों को लेकर अच्छा फरमान नहीं फरमाया गया। अब ऐसे में सवाल यह पैदा होता है क्या इन बच्चों को और बच्चों के माता-पिता को कितनी जल्दी टीएसआर सरकार अपने अपने कार्य पर कितनी जल्द लौटे ने का काम करती हैं। 108 कर्मचारियों के बच्चों को और कर्मचारियों का इसी तरह नारेबाजी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।अब देखना यह होगा कितनी जल्दी त्रिवेंद्र सरकार 108 कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं उनकी रोजी रोटी देने का कार्य कब तक सफल करने का निर्णय लेती है। 108 एम्बुलेंस के पूर्व कर्मचारियों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। या कर्मचारियों को उग्र-आंदोलन करने में बाधित होना पड़ेगा। आपको बतादें की अगर सरकार कोई भी संशोधन नहीं करेगीं को 28 मई को 108 के समस्त कर्मचारियों ने सचिवालय घेराव करने का निर्णय लिया हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like