शर्मनाकः दो किशोरों ने सात वर्षीय मासूम से किया कुकर्म,बच्चे की हालात बिगड़ी

Please Share

सितारगंजः  प्रदेश को शर्मसार करती घटना सामने आ रही है। यहां सितारगंज में दो किशोरों द्वारा सात वर्षीय बालक से कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मासूम की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन घायल बालक को अस्पताल ले गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेडिकल परीक्षण में भी कुकर्म की पुष्टि हो गई है।

बता दें कि उधमसिंहनगर के इस्लाम नगर क्षेत्र निवासी दो किशोर सात साल के बालक को घर से बहला-फुसलाकर बाहर ले गए। 14 वर्षीय दो किशोरों ने सुनसान स्थान पर बालक के साथ कुकर्म कर डाला। जिसके बाद बालक की तबीयत खराब हो गई। उसने परिजनों को किशोरों की करतूत के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजन बालक को अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों ने नशेड़ी किशोरों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपित किशोरों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया।

क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि पास के एक वार्ड में रहने वाले दो किशोरों ने उसके सात साल के बेटे के साथ कुकर्म किया। इससे उसके पुत्र की हालत बिगड़ गई और उसका अस्पताल में इलाज कराया गया। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी किशोर 14 साल के हैं। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस किशोरों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया गिरफ्तारी के बाद किशोरों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में कुकर्म की पुष्टि हो गई है। आरोपियों  उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को पकड़कर किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like