फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामला: प्रबंधक और प्रधानाचार्य समेत एक परिवार के चार लोग गिरफ्तार

Please Share

हरिद्वार: प्रदेश की धर्मनगरी में फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में  एसआईटी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गढ़मीरपुर रानीपुर स्थित भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज की प्रबंधक, प्रधानाचार्य समेत एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि स्कूल को सरकार की ओर से मान्यता मिलने के बाद इन सबकी बैक डेट में नियुक्ति दर्शाई गई थी। बताया जा रहा है कि परिवार के मुखिया की गिरफ्तारी पर स्टे होने के कारण उसके खिलाफ एसआईटी चार्जशीट भेजने की तैयारी कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नौ सितंबर, 2017 को रमेश कुमार, निवासी जगजीतपुर कनखल ने कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज गढ़मीरपुर में उसकी प्रबंधक के पद पर फर्जी नियुक्ति दर्शाई गई है। तहरीर में यह भी आरोप लगाया था कि कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति नियमानुसार नहीं की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। एएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसआईटी की जांच के दौरान सामने आया कि करीब 14 से 15 शिक्षकों की नियुक्ति नियमानुसार नहीं हुई। सभी की बैक डेट में नियुक्ति दर्शाई गई है।

टीम ने कॉलेज की प्रबंधक रेखा पत्नी नरेश कुमार, निवासी विष्णु गार्डन कनखल, प्रधानाचार्य रितु अटानिया पत्नी अरविंद गांव सराय ज्वालापुर, पूर्व प्रधानाचार्य संगीता पत्नी संजय निवासी शिवपुरी कालोनी कनखल और लिपिक संजय कुमार को गिरफ्तार किया है। कालेज के संस्थापक राजकीय इंटर कालेज से सेवानिवृत्त रमेश चंद्र पुत्र भगीरथ सिंह निवासी शिवपुरी कालोनी जगजीतपुर हैं। गिरफ्तार आरोपियों में संजय संस्थापक रमेश चंद्र का बेटा, संगीता पुत्रवधू, रितू बेटी और रेखा भाभी है। बताया जा रहा है कि संगीता और रितू अलग-अलग समय में स्कूल की प्रधानाचार्य रही हैं। उन्होंने बताया कि संस्थापक रमेश चंद्र की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट का स्टे है, इसलिए चार्जशीट कोर्ट में जल्द से जल्द दाखिल की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like