उत्तराखंड: वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत, 4 कांवड़ियों समेत कुल 8 लोग थे सवार

Please Share

रुद्रप्रयाग: बुधवार को रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड जा रहा वाहन यूके 07 एस 4396 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह वाहन काकड़ागाड़ के पास सडक से नीचे गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ। वाहन में ड्राइवर सहित 8 लोग सवार थे, जिनमे से 4 व्यक्ति कांवड़िये थे।

दुर्घटना के बाद मामूली रूप से चोटिल हुए कांवड़िये मौके से स्वयं ही चले गए। वहीँ अन्य 3 व्यक्ति सामान्य रूप से घायल हुए, जिन्हे ऊखीमठ पुलिस के वाहन से प्राथमिक अस्पताल अगस्तमुनि पहुंचाया गया। वहीँ चित अवस्था मे चालक मान सिंह को एम्बुलेंस के आने पर प्राथमिक अस्पताल अगस्तमुनि भेजा गया। जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यात्रियों के अनुसार चालक मान सिंह ने घटनास्थल से आधा किलोमीटर पहले गिंवाडीगांव में बताया था कि, उसके सीने मे दर्द हो रहा है। इसके बाद चालक ने गर्म पानी पिया और गुप्तकाशी जाकर दवाई लेने की बात कही।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like