21 जून को एफआरआई में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, तैयारियां हुई पूरी

Please Share

21 जून को एफआरआई में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, तैयारियां हुई पूरी 2 Hindi News Bharat »

देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गुरूवार को बी.आर. अम्बेडकर स्टेडियम, ओ.एन.जी.सी. में कर्टेन रेंजर कार्यक्रम के तहत सामान्य योग अभ्यासक्रम आयोजित किया गया। योग गुरू स्वामी रामदेव द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों योग साधकों को योगाभ्यास कराया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि सहित शासन, पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों भी मौजूद रहे। औऱ स्वामी रामदेव के साथ योग का अभ्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाना है। योग विश्व को निरोग करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि योग की धारा देवभूमि उत्तराखण्ड से प्रवाहित हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से सारी दुनिया ने योग की शक्ति को माना है। और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है।

 

21 जून को एफआरआई में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, तैयारियां हुई पूरी 3 Hindi News Bharat »उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री योग द्वारा सारी दुनिया को जोड़ने का काम कर रहे हैं। जब राजशक्ति, ऋषिशक्ति व अध्यात्म मिलकर काम करते हैं तो विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए देहरादून का चयन किया गया है। इससे देहरादून व उत्तराखण्ड अंतर्राष्ट्रीय फलक पर नजर आएगा। हमें संकल्प लेना चाहिए कि रोज योग करेंगे और विश्व को निरोग करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को एफ.आर.आई में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो लोग वहां नहीं आ सकते हैं वे अपने गांव, शहर व घरों में योग करें।

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से आज सारी दुनिया में योग का संदेश गया है। 21 जून को देवभूमि उत्तराखण्ड के देहरादून में योग का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इससे पूर्व दिल्ली, चंडीगढ़ व लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। वहीं योग गुरू स्वामी रामदेव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सारी दुनिया के लोग उत्साह के साथ योग करते हैं। ऐसे में मुख्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रधानमंत्री जी ने देहरादून, उत्तराखण्ड को प्राथमिकता दी है, ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। साथ ही योग के लिए वातावरण निर्मित किए जाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में बताया गया कि दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ के बाद देहरादून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन हेतु चुना गया है। 21 जून को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक एफआरआई में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसके लिए तैयारियां भी की जा रही हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न संगठनों और संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। 21 जून को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में योगाभ्यास में एकरूपता हो सके इसके लिए देहरादून, हरिद्वार में कई स्थानों पर निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। एफ.आर.आई में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए http://egatepass-uk.in/yoga_pass.php पर ऑनलाईन गेट पास के लिए 19 जून तक आवेदन किया जा सकता है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like