चांदी के जेवर और नगदी सहित दुकान से चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार,

Please Share

 देहरादून: प्रदेश में अपराधी बेखौफ है। बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम किया हुआ है। अपराधियों की धरपकड़ में ऋषिकेश पुलिस ने ज्वैलरी शॉप और कंफैक्सनरी की दुकान के ताले तोड़कर गहने व कीमती सामान चुराने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चांदी के जेवर सहित चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया।

बता दें कि अमनदीप गुप्ता पुत्र राजेश कुमार गुप्ता निवासी गुर्जर प्लाट गुमानीवाला की रोडवेज बस अड्डा के पास शगुन कन्फैक्सनरी के नाम से दुकान है। बुधवार की सुबह अमनदीप ने पुलिस को सूचना दी कि दुकान में अचानक उसकी आंख लग गई। इसी बीच आहट होने पर जब आंख खुली और तो 22- 23 साल के दो लड़के वहां से भागते हुए दिखाई दिए।

इस पर दुकान के भीतर जाकर उन्होंने अपना गल्ला चेक किया तो करीब आठ  हजार की नकदी और दो मोबाइल फोन गायब थे। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करने के साथ ही मोबाइल सर्विलांस से तलाश शुरू की। कुछ समय बाद पुलिस ने यात्रा अड्डा कंपाउंड में ही निर्माणाधीन हिमालयन म्यूजियम के पास कच्ची सड़क से दोनों युवकों को धर दबोचा। पूछताछ में युवकों ने बताया कि बीती सात अगस्त को उन्होंने परशुराम चौक के समीप एक ज्वैलरी शॉप का ताला तोड़कर दुकान से चांदी की ज्वैलरी चुराई थी।

मामले में पहले से ही दिनेश कुमार पुत्र नत्थीमल निवासी गली नंबर-5 गंगानगर, ऋषिकेश ने मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। आरोपितों से दो मोबाइल फोन,चांदी की ज्वैलरी और 40 हजार 400 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपितों ने रायवाला में दर्ज चोरी के एक अन्य मामले को भी अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like