मोदी के स्वागत पर बौखला उठा पाक , इमरान के मंत्री का उड़ा मजाक, जानें पूरी खबर

Please Share

प्रधानमंत्री: नरेंद्र मोदी इस वक्त फ्रांस के दौरे पर हैं। गुरुवार को पीएम मोदी के पेरिस पहुंचते ही उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। फ्रांस के विदेश मंत्री खुद उन्हें लेने एयरपोर्ट पहुंचे, तो वहीं सैकड़ों की संख्या में भारतीय लोग उनके स्वागत में खड़े थे। प्रधानमंत्री मोदी का ये स्वागत पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को रास नहीं आ रहा है। इमरान खान के मंत्री फवाद हुसैन ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है, जिसपर वह खुद ट्रोल हो गए।

दरअसल, पीएम मोदी गुरुवार को जब फ्रांस पहुंचे तो प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्विटर पर उनके स्वागत का वीडियो साझा किया। इस वीडियो में एयरपोर्ट पर भारतीय लोग उनका स्वागत कर रहे हैं।

लेकिन पाकिस्तान सरकार मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि कितने पैसे लग गए इस ड्रामे पर?

पाकिस्तानी मंत्री ने ये ट्वीट किया तो भारतीय ट्विटर यूजर भड़क गए, और उन्हें करारा जवाब दे डाला। कुछ लोगों ने लिखा कि जो चीज़ आपके पास नहीं होती है, उसपर बात नहीं करनी चाहिए।

ये बात तो साफ़ है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इस वक्त मुश्किलों में है, देश पूरी तरह कर्ज में डूबा है। यही कारण है कि लोग पैसों को लेकर पाकिस्तान पर ताने मार रहे हैं, आपको याद दिला दें कि फवाद हुसैन वही मंत्री हैं जिन्हें पाकिस्तानी संसद में उनके साथी सांसद ने ही लताड़ दिया था और गलत शब्दों का प्रयोग किया था।

साथ ही साथ कुछ ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि आप पैसों से प्यार और इज्जत नहीं खरीद सकते हो, जिस तरह आप जबरदस्ती कश्मीर पर भी कब्जा नहीं जता सकते हो। पाकिस्तान को ये बातें कभी समझ नहीं आएंगी। एक ट्विटर यूजर ने तो लिख दिया कि स्वागत में कितने भी पैसे लगे हो लेकिन पाकिस्तान की औकात से बाहर हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like