‘शिवजी मलंग बोल बम..’ के बाद देवभूमि की बेटी पूनम का अगला गाना रिलीज़ को तैयार..

Please Share

उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड की प्रतिभावान गायिका पूनम पाठक असवाल का अगला गीत रिलीज को तैयार है। इससे पहले ‘शिव जी मलंग बोल बम..’ नाम के गाने को ‘माँ वैष्णो चंद्रा’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। जिसे काफी सराहना मिल रही है।

पूनम ने इस गीत को खुद ही लिखा और कम्पोज किया। इसमें लोकप्रिय संगीतकार रोहित कुमार (बॉबी) ने संगीत दिया। साथ ही इसको बड़ी खुबसूरती से फिल्माया गया है, जो दिखने में काफी आकर्षक लग रहा है। पूनम शिव के इस गाने से अपने गायकी के सफ़र की शुरुआत कर चुकीं है। अपने इस पहले गाने को उन्होंने सावन माह के कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए शिव भक्तों को समर्पित किया।

पूनम बताती हैं कि, उन्हें देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है। साथ ही कहा कि, वे हर त्यौहार पर एक भजन लोगों के बीच लायेंगी। इसी क्रम में उनका एक भजन जल्द ही प्रशंसकों के बीच होगा, जो कि कृष्ण भक्ति पर आधारित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि, इस गीत को भी उनके प्रशंसकों का प्यार मिलेगा।

बता दें कि, पूनम पाठक मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के थत्यूड की रहने वाली है। वे शादी के बाद वर्तमान में लखनऊ में रहती हैं। बच्चों की परवरिश के साथ ही परिवार की तमाम जिम्मेदारियों के साथ-साथ पूनम अपने गायिकी के सफ़र को भी आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय देहरादून और लखनऊ से शिक्षा प्राप्त की।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like