उत्तराखंड: बेटी पैदा होने पर ससुराल वालों ने की मारपीट, पति ने दिया तीन तलाक, बहन के पेट पर भी मारी लात

Please Share

हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहाँ महिला का आरोप है कि बेटी पैदा होने पर उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर संबंध तोड़ दिए। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तीन तलाक समेत मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, बनभूलपुरा निवासी महिला की शादी 27 नवंबर 2018 को मलिक का बगीचा निवासी माजिद अली के साथ हुई। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसके ससुराली मारपीट करते रहते थे। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी। महिला हेल्पलाइन में 27 जुलाई को उसका समझौता भी हुआ। 15 अगस्त को ऑपरेशन से उसकी बेटी हुई। आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद उसके ससुराली उसके साथ बुरा बर्ताव करने लगे। 21 अगस्त को उसकी बहन घर आई थी। इस बीच उसका पति बहन पर फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करने लगा। इस पर बहन ने माजिद को चाटा मारा और हद में रहने की नसीहत दी। इस बात से नाराज माजिद ने उसके पेट में लात मारी।

वहीँ महिला का आरोप है कि अभी ऑपरेशन के टांके भी नहीं कटे हैं और पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। ससुराल वालों ने मारपीट करते हुए धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने माजिद अली, अफसर अली, आरजू, मुस्कान और राजवी के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम, मारपीट, धमकी देने और गाली गलौज करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like