हल्द्वानी मे खौफनाक वारदात ,कलयुगी बेटे ने माँ के किए दो टुकड़े , दहशत

Please Share

हल्द्वानी : हल्द्वानी में एक कलयुगी बेटे ने मां की गर्दन पर एक के बाद एक कई वार कर सिर को धड़ से अलग कर दिया। घटना स्‍थल पर पसरा खून बेरहमी से की गई हत्‍या की गवाही दे रहा है। इस घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि आरोपी जिगर सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। हत्या के बाद आरोपी ने खुद एक कमरे में बंद कर लिया।

 दरअसल सोमवार सुबह गौलापार उदयपुर गांव के टूरा फार्म में एक बेटे जिगर सिंह ने अपनी मां जयंती देवी पत्नी सोहन सिंह उम्र 50 वर्ष का सिर दंराती से काट दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम पर भी आरोपित युवक ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मी उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो उसने उन पर पत्‍थर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान काफी अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना के बाद से परिजन भी दहशत में है। बताया जा रहा है कि युवक का सात-आठ सालों से इलाज चल रहा है। पुसिलकर्मी शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like