गणतंत्र दिवस: राजपथ पर जवानों ने दिखाया करतब…

Please Share

नई दिल्ली: देशभर में गणतंत्र दिवस का मनाया जा रहा है और देश में 71 वां गणतंत्र दिवस देश को  लेकर राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा धूम दिखने को मिली इस दौरान ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो की मौजूदगी में 71वें गणतंत्र दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेना प्रमुखों और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत की मौजूदगी में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पारंपरिक कुर्ता पजामा और जैकेट पहने हुए मोदी बाद में राजपथ पहुंचे और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा मुख्य अतिथि से मुलाकात की। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने भगवा पगड़ी पहनी हुई थी। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान बैंड ने राष्ट्रगान बजाया और 21 तोपों की सलामी दी गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like