Video: Dehradun: आसमान छूती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

Please Share
देहरादून (Dehradun): आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आसमान छूती हुई महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार का बल्लूपुर चौक पर पुतला फूंका। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में यह पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से जहां आम आदमी परेशान है, वहीं आए दिन रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। आज स्थिति यह हो गई है कि कांग्रेस की सरकार के समय में 300/- से 400/- में मिलने वाला सिलेंडर भाजपा की सरकार में 900/- के पार चला गया है। गरीब का चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है। एक वक्त की रोटी खाना भी इस सरकार ने गरीबों का मुश्किल कर दिया है। पहले ही लोग कोरोना महामारी से पीड़ित थे और ऊपर से कमरतोड़ महंगाई आ गई है।
पूर्व में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से महंगाई कम करने का वादा किया था, परंतु आज उन सारे वादों की हवा निकल गई है। हर क्षेत्र में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है, जिसका खामियाजा प्रदेश व देश की जनता को उठाना पड़ा है। भाजपा की कथनी करनी में कितना बड़ा अंतर है, यह इस बात से सिद्ध हो चुका है और अब लोग भाजपा के झांसे में आने वाले नहीं हैं। लोगों ने भाजपा की सच्चाई जान ली है। किस प्रकार से झूठे वादे करके उन्होंने सत्ता हासिल करी और अब जनता को ठग रहे हैं। आने वाले समय में जनता भाजपा को सत्ता विहीन करके उचित सबक सिखाएगी। ऐसा हम प्रदेश व देश की जनता से आशा करते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में ऐसे प्रदर्शन करते रहेंगे और जनता की आवाज को दबने नहीं देंगे और महंगाई का विरोध हर स्तर पर नीचे से ऊपर तक किया जाएगा। 
पूर्व राज्य मंत्री व पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनीष कुमार ने भी कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है, महंगाई अपने साथ लेकर आई है। उनके राज में महंगाई ने नए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अर्थव्यवस्था बुरी तरीके से भरभरा कर निम्न स्तर पर आ गई है और गिरती हुई अर्थव्यवस्था का बोझ केंद्र सरकार ने आम आदमी पर डाल दिया है। चाहे खाद्य पदार्थों हो, चाहे तेल हो या अन्य सामान हो, सब में महंगाई ने गरीब आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। इस सरकार को गरीब व आम जनता के दुख दर्द से कुछ लेना देना नहीं है। केवल अपनी नाकामियों छुपाने के लिए यह लोग महंगाई पर महंगाई थोपे जा रहे हैं। यह सरकार जमाखोरों की सरकार है और बड़े बड़े पूंजीपतियों के हाथों में खेल रही है, जिसका खामियाजा देश और प्रदेश की जनता को उठाना पड़ा है। कांग्रेस पार्टी इन दमनकारी नीतियों और महंगाई के विरुद्ध चुप नहीं बैठने वाली है और इसका हर तरीके से विरोध किया जाएगा। इसी कड़ी में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में भाजपा की सरकार का पुतला दहन किया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और मीडिया चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि भाजपा ने देश को बर्बादी पे लाकर छोड़ दिया है। इन्होंने झूठे वादे करके सत्ता हासिल करी और अब जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा के लोग सच्चाई को छुपाने का प्रयास करने में लगे रहते हैं, परंतु अब यह ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है और अब देश की जनता ने इनके सारे क्रियाकलापों को भलीभांति देख व समझ लिया है और आने वाले समय में इनको सत्ता विहीन करके देश की जनता सबक सिखाएगी।
पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता अशोक मल्होत्रा, पूर्व पार्षद मोहन जोशी, अमन बत्रा, होरीलाल, सरदार हरचरण सिंह, महेश जोशी, गंभीर, हरजीत सिंह, महानगर उपाध्यक्ष सोशल मीडिया विक्की नायक, नीलम, दीपा चौहान, अनुराग जगतरा, राजेंद्र सिंह मौर्य, नन्हे बाबू मोरिया, रामबाबू सैनी, विजय सैनी, सुधीर चौधरी, मोहित ग्रोवर, आशु, आरव जोशी, राजीव प्रजापति, हिमांशु भंडारी, नवीन भट्ट, मनजीत शर्मा, अंकित शर्मा, कमल राणा, फिरोज, आशु, ध्रुव, आदित्य, प्रवीण प्रतीक शर्मा, मंजू, त्रिपाठी, रितु नंदा, संजय शर्मा पंडित वाणी अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like