Uttarakhand Crime: विदेशी कंपनी के 26 अरब 18 करोड़ 40 लाख रुपए दिखाकर भारत में सरकारी योजनाओं में निवेश का झांसा देने वाले गिरोह का सरगना हरिद्वार से गिरफ्तार, ठगों के विरुद्ध STF की बड़ी कार्यवाही

Please Share
देहरादून (Crime News): सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को STF ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों द्वारा CONG-DA-XIA हेल्थकेयर लि0, CONG-DA-XIA इन्टरनेशनल लि0, CONG-DA-XIA इन्टरनेशनल स्टूडियो प्रा0लि0, “इंटरनेशनल बुद्धिज़्म फाउंडेशन, स्वर्ण भूमि इंन्टरनेशनल बुद्धिज़्म फाउंडेशन आदि के नाम से फर्जी संस्थायें खोल रखी थी।
गिरफ्तार अभियुक्त से की गयी पूछताछ में STF को ज्ञात हुआ कि, कृष्णकांत द्वारा अपने 8 साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2020 में जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में “इंटरनेशनल बुद्धिज़्म फाउंडेशन” नाम की कंपनी खोली गयी थी, जिसमे वह लोगों को बैंक तथा सरकारी योजनाओं में लोन दिलाने के नाम पर फीस वसूलने के काम करता था, तथा कन्याधन, वृध पेंशन विधवा पेंशन, बेरोजगार पेंशन बच्चों की पढ़ाई का लोन, बेटी की शादी के नाम पर बैंक और सरकारी योजनाओं से लोन दिलाने के नाम पर अपनी कंपनी में रजिस्ट्रेशन करने के लिए 300, 500, 600 रुपए की फीस की रसीद काटता था और यह झांसा देता था कि, रजिस्ट्रेशन करने पर आपको 1 साल बाद 2 लाख रूपय का लोन पास हो जाएगा। फीस की रकम कम लेते थे जिससे काम न होने पर पीड़ित व्यक्ति शिकायत नही करते थे, लेकिन कई व्यक्तियों से फीस लेने से हमारे पास काफी धनराशि एकत्रित हो जाती थी, साथ ही साथ लोगों को एक मुश्त कंपनी के द्वारा विदेशी कंपनी में निवेश करने पर 35 से 40 प्रतिशत प्रतिवर्ष ब्याज का लालच देते थे और उसके अगले साल कुल रकम पर 45 प्रतिशत ब्याज चुकाने का झांसा दिया जाता था, जिसकी एक FD बनाकर पीड़ित को दी जाती थी।
पुलिस से यह भी जानकारी मिली कि आरोपी के बैंक विवरण के विश्लेषण में विभिन्न पीड़ितों द्वारा 25 लाख रुपए का लेन-देन किया गया है। आरोपी ओर उसके साथियों द्वारा नगद या बैंक द्वारा कितनी धनराशि ठगी गयी है, इसके बारे मे पता किया जा रहा है। आरोपी व उसके साथियों के विरुद्ध पूर्व में उत्तर-प्रदेश के जनपद सहारनपुर में थाना नागल तथा सदर बाजार में मुकदमा पंजीकृत हुआ था, जिसमे अभियुक्त कृष्णकान्त के साथ उसके अन्य 07 साथी, अमित पुत्र प्रेमचंद निवासी मोहनपुर सहारनपुर, अक्षय पुत्र सुमेरचंद निवासी शेखपुरा कदीम सहारनपुर, अंकित कुमार पुत्र सत्यपाल निवासी बहादरपुरजट हरिद्वार, अनुज कुमार पुत्र वीर सिंह शेखपुरा कदीम सहारनपुर, जुरेश कुमार पुत्र पूरणचंद हासिमपुरा देवबंद सहारनपुर, राजू भाटिया पुत्र पल्टुराम हासिमपुरा देवबन्द सहारनपुर, शेरपाल चौहान हरिद्वार सम्मिलित थे। एवं उत्तराखंड के हरिद्वार की कोतवाली गंगनहर में अभियोग पंजीकृत है। इसके अन्य साथी अभी जेल में हैं तथा गिरफ्तार किया गया अभियुक्त कृष्णकान्त पुत्र विनोद अभी जमानत पर है तथा इसके द्वारा जमानत पर रहते हुये इस प्रकार की ठगी काम फिर से शुरू कर दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णकांत पुत्र विनोद निवासी बद्रीश कॉलोनी, बैरियर 6, थाना रानीपुर का रहने वाला है। वहीँ पुलिस टीम में निरीक्षक अबुल कलाम, उपनिरीक्षक विकाश रावत, हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश भट्ट, कांस्टेबल वृजेन्द्र चौहान, कांस्टेबल कादर खान, कांस्टेबल मोहन अशवाल व कांस्टेबल प्रदीप जुयाल शामिल थे। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like