Uttarakhand: अत्यंत दुःखद, चंपावत में भीषण हादसा, 14 लोगों की मौके पर ही मौत, विवाह समारोह से लौट रही मैक्स खाई में जा गिरी

Please Share
चंपावत (Uttarakhand): जनपद चंपावत के सुखीढांग-रीठा साहिब रोड पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर खाई में जा गिरी, जिसमे 14 लोगो की मौके पर ही मौत हुई है।

Uttarakhand: अत्यंत दुःखद, चंपावत में भीषण हादसा, 14 लोगों की मौके पर ही मौत, विवाह समारोह से लौट रही मैक्स खाई में जा गिरी 2 Hindi News Bharat »

16 बरातियों के साथ शादी समारोह से लौटते समय यह मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। चालक सहित केवल 2 लोग ही जीवित पाए गए, जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के लगभग यह वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

Uttarakhand: अत्यंत दुःखद, चंपावत में भीषण हादसा, 14 लोगों की मौके पर ही मौत, विवाह समारोह से लौट रही मैक्स खाई में जा गिरी 3 Hindi News Bharat »

रेस्क्यू टीम, एसडीआरएफ, प्रशासन एवं स्थानीय नागरिकों की सहायता से 14 लोगों के शवों को निकाला गया।
हादसे की जानकारी पाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर गहरा दुःख वक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “उत्तराखंड के चम्पावत में हुई घटना हृदयविदारक है। इसमें कई लोगो की मृत्यु हुई है। में उनके परिजनों को अपनी संवेदना व्यक्त करता है।” प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का मुआवज़ा एवं घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशी देने का ऐलान किया है। 
घायलों की सूची:
  • वाहन चालक प्रकाश राम पुत्र हरीश राम उम्र 28 वर्ष निवासी साल, पाटी।
  • त्रिलोक राम पुत्र टीका राम उम्र 42 निवासी ककनाई।
मृतकों की सूची:
नामपिता का नामउम्र निवासी
लक्ष्मण सिंहध्यान सिंह61ककनई
केदार सिंहफतेह सिंह62ककनई
ईश्वर सिंहगणेश सिंह40ककनई
हयात सिंहदीवान सिंह48ककनई
पुनी देवीनारायण सिंह37हल्द्वानी
भगवती देवीहोशियार सिंह55ककनई
पुष्पा देवीशेर सिंह45ककनई
बसंती देवीनारायण दत्त भट्ट50चंपावत
श्यामलालधनीराम35डांडा
विजय लालईश्वरी राम48डांडा
हीरा सिंहउमेश सिंह15डांडा
देवांशीबसंती देवी04चंपावत
नीलावतीकुंवर सिंह58चोरगलिया

Uttarakhand: अत्यंत दुःखद, चंपावत में भीषण हादसा, 14 लोगों की मौके पर ही मौत, विवाह समारोह से लौट रही मैक्स खाई में जा गिरी 4 Hindi News Bharat »ook

 

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like