अत्यंत दुःखद: सियाचिन में पैट्रोलिंग के दौरान हुई लैंड स्लाइडिंग में उत्तराखंड का लाल शहीद

Please Share
सियाचिन: सियाचिन ग्लेशियर में लैंड स्लाइडिंग होने से कान्हरवाला निवासी 325 लाइट एडी हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान शहीद हो गए।उनकी उम्र 35 वर्ष थी। 
शाहिद जगेंद्र सिंह चौहान डोईवाला के कान्हरवाला, भानियावाला के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शहीद का पार्थिव शरीर 23 फरवरी को देहरादून पहुंचेगा।
पैट्रोलिंग के दौरान लैंड स्लाइडिंग होने से जगेंद्र सिंह शहीद हो गए। मूलरूप से भनस्वाड़ी, थत्यूड़ ब्लॉक, टिहरी गढ़वाल निवासी राजेंद्र सिंह चौहान पिछले 2007 से कान्हरवाला भानियावाला में निवास कर रहे थे। जगेंद्र सिंह चौहान के शहीद होने की सूचना मिलते ही गांव में भी शोक छा गया।

अत्यंत दुःखद: सियाचिन में पैट्रोलिंग के दौरान हुई लैंड स्लाइडिंग में उत्तराखंड का लाल शहीद 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like