दर्दनाकः कार और कंटेनर में भीषण भिड़त, पति-पत्नी सहित तीन की मौत

Please Share

फिरोजाबादः उत्तरप्रदेश में शनिवार को दर्दनाक हादसे में एक परिवार की खुशियां उजड़ गई। यहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा  हो गया। बताया जा रहा है कि लखनऊ से आगरा आ रही कार कंटेनर में पीछे से  जा टकराई। जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।  हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार आगरा बल्केश्वर रोड निवासी योगेश अग्रवाल पत्नी सुशीला और ड्राइवर राजपथ त्रिपाठी के साथ इलाहाबाद से आगरा लौट रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर उनकी गाड़ी जैसे ही कठफोरी के निकट पहुंची सामने चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर राहगीरों ने रुककर हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ी पहुंची। तीनों के शव गाड़ी में बुरी तरह से फंस गए थे। गाड़ी की हालत देखकर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like