Tehri Garhwal Lambgaon: नाबालिग को भगाने वाले अभियुक्त फरीदाबाद हरियाणा से गिरफ्तार, बाप बेटा बहला फुसलाकर ले गए थे अलीगढ़

Please Share
टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal): टिहरी पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनाक 28/06/2024 को थाना लम्बगांव में वादी रणजीत सिंह रावत द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत खुद की नाबालिक पोत्री के दिनांक 26/06/2024 को घर से बिना बताए कहीं चले जाने व वापस न आने के संबंध में दी गई थी, जिसके आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 17/2024 धारा 365 भादवि पंजीकृत किया गया। गुमशुदा की तलाश हेतु टिहरी पुलिस द्वारा शान्ति प्रसाद चमोली थानाध्यक्ष लम्बगांव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर अपहर्ता की तलाश आरंभ की गई। अपहर्ता की तलाश के दौरान पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई की अपहर्ता को अभियुक्त दिपांशु भाटिया पुत्र हरीश भाटिया व उसके पिता हरीश भाटिया पुत्र चंद्र प्रकाश भाटिया निवासी 5/9 w 25, गली नंबर 3 शिक्षक नगर, आईटीआई थाना बन्नादेवी, अलीगढ़ बहला फुसलाकर ले गये है, जिस पर अभियुक्त गण के घर पर दबिश दी गई। अभियुक्त गण परिवार सहित घर से फरार थे जिनकी तलाश करते हुए दिनांक 12.08.2024 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिकरी, थाना बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा से अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। अपहर्ता के बयानों के आधार पर धारा 363, 366 ए, 34 आईपीसी तथा 7/8 पोक्सो एक्ट में तरमीम किया गया। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गठित पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक कपिल यादव थाना लम्बगाँव, कांस्टेबल नीरज कुमार थाना लम्बगांव तथा महिला कांस्टेबल सरोजनी रावत थाना लम्बगाव शामिल थे। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like