Video Doon Police: विदेश भेजने के नाम पर युवाओ से ठगी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार, विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर कई युवाओ से लाखो रूपये की करी थी धोखाधडी

Please Share
देहरादून: दून पुलिस (Doon Police) से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनाक 24/07/2024 को वादी संजय खत्री पुत्र विक्रम सिंह निवासी दयाकोट, अस्कोट, तहसील डीडीहाट, पिथौरागढ़ व वादी सोनिया पत्नी चेतन लोध निवासी रायपुर, देहरादून द्वारा थाना डालनवाला पर 33 ई.सी रोड स्थित MEET UP GLOBAL FIRM के डायरेक्टर भारत कुमार नर्वानी व उसके अन्य सहयोगियों द्वारा MEET UP GLOBAL FIRM के माध्यम से विदेश भेजने के नाम पर ठगी व धोखाधड़ी कर लोगों से 36,30,596/- व 8,59,000/- रुपये हड़पने लिये जाने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर थाना डालनवाला पर मुकदमा संख्या 161/2024 व 162/2024 धारा 420 120बी, आईपीसी पंजीकृत किये गये।
विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवाओ से हुई धोखाधडी की घटना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक डालनवाला को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए धोखाधडी में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दिनांक 27.07.2024 को अभियुक्त के 33 ई.सी रोड स्थित MEET UP GLOBAL FIRM में रखे दस्तावेजो का गहनता से अवलोकन करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई तथा अभियुक्त भरत कुमार के खातों को फ्रीज करवाया गया।
दौराने विवेचना मुकदमा में नामजद मुख्य अभियुक्त भारत कुमार नर्वानी का सही नाम पता भरत कुमार निर्वाणी उर्फ नीरज निर्वाणी पुत्र वासुदेव निर्वाणी उर्फ विजय, निवासी सी-6 फ्लैट नं. 504, पैसीफिक गोल्फ इस्टेट, सहस्त्रधारा रोड, जनपद देहरादून ज्ञात हुआ जो कि अभियोग पंजीकृत होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु एक टीम को मंगोलपुरी, रोहिणी, दिल्ली, नोएडा आदि स्थानो पर भेजा गया था, जिसके द्वारा अभियुक्त के सभी सम्भावित ठिकानो पर लगातार दबिशें दी जा रही थी। इसी बीच पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के गौतमबुद्वनगर में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त भारत कुमार निर्वानी को गौतमबुद्वनगर स्थित फ्लैट नंबर 2034, महागुन माईवुड्स, थाना बिसरक, उत्तर प्रदेश से दिनांक 13.08.2024 को गिरफ्तार किया गया। 
पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि देहरादून में उसके द्वारा ई.सी रोड पर MEET UP GLOBAL FIRM नाम से कार्यालय खोला गया था, जिसका रेंट एग्रीमेंट उसके द्वारा अपनी पत्नी मीनाक्षी के नाम पर किया गया था तथा वह उक्त कार्यालय में डायरेक्टर था। उसके द्वारा युवाओ को विदेश में पढने तथा वर्क परमिट पर भेजने का काम किया जात था। पूर्व मेें भी उसके द्वारा इस काम को किया गया था तथा उसका कुछ ओवरसीज कम्पनी तथा सिंगापुर के कुछ एजेन्टों से डायरेक्ट कॉन्टेक्ट था, जिनके माध्यम से वह युवाओ को विदेश भेजने का काम करता था। अभियुक्त के विरूद्व पूर्व में दिल्ली तथा अन्य स्थानो पर धोखाधडी के अभियोग पंजीकृत हुए थे, जिस कारण उसके द्वारा कम्पनी में एच.आर मैनेजर का काम देखने वाली युवती की आई.डी पर कम्पनी के लिये सिम खरीदे थे तथा उसी युवती के नाम से कम्पनी के 02 बैंक खाते खुलवाकर उन्हें रजिस्टर्ड करवाया गया था।
अभियुक्त द्वारा कम्पनी में कार्य करने वाले लोगो के माध्यम से कई युवाओ से सम्पर्क कर उन्हें विदेश भेजने के नाम पर पैसे लिये गये थे, जिसे अभियुक्त कम्पनी के अकाउंट में युवाओ डलवाता था तथा उक्त पैसे को ऑनलाइन आगे अपनी मॉं हेमा वासुदेव तथा बहन सोनिया के खातो में ट्रांसफर कर देता था। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा दिल्ली, अहमदाबाद तथा अन्य स्थानो पर भी अपने कार्यालय खोलकर युवाओ को विदेश भेजने के नाम पर उनसे धोखाधडी किया जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बंध में जानकारी की जा रही है।
विवेचना में अभियुक्त के सिंगापुर के कुछ एजेंटों के सम्पर्क में होने की बात प्रकाश में आयी है। साथ ही अभियुक्त के खाते में पडे लगभग डेढ़ लाख रुपये पुलिस द्वारा फ्रीज किये गये हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like