राजकीय शोक के दौरान कार्यक्रम आयोजित करना पड़ा भारी, DIT यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज

Please Share
Dehradun: देहरादून के राजपुर क्षेत्र स्थित DIT यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ दून पुलिस ने सरकारी आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मामला उस समय सामने आया जब उत्तराखंड सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर घोषित तीन दिवसीय राजकीय शोक के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड शासन द्वारा राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया था। साथ ही माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश जारी करते हुए इस अवधि में किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों पर रोक लगाने के आदेश दिए थे।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, प्रदेश में शोक

इसके बावजूद भी 19 मई 2026 की शाम राजपुर स्थित DIT यूनिवर्सिटी परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना राजपुर पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि सरकारी आदेशों की जानबूझकर अवहेलना किए जाने के मामले में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

Watch Rishikesh: ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला

Hello Uttarakhand News

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like