CESSNA 152 CRASH-LANDS IN UP: कासगंज में सेसना-152 ट्रेनिंग विमान की क्रैश लैंडिंग, DGCA ने शुरू की जांच

Please Share
Uttarpradesh कासगंज: (CESSNA 152 CRASH-LANDS IN UP) उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सोमवार को एक बड़ा विमानन हादसा टल गया, जब प्रशिक्षण उड़ान पर निकला एक सेसना-152 (VT-AFB) विमान खेत में आपातकालीन लैंडिंग करने को मजबूर हो गया। हादसे में विमान उड़ा रहे प्रशिक्षु पायलट को चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान खेत में उतरने से पहले ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से टकराया और इसके बाद सड़क किनारे, निर्माणाधीन हाईवे के पास खेत में उतर गया। घटना के बाद स्थानीय लोग और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे तथा घायल प्रशिक्षु पायलट को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

Watch River Blocked by Landslide! अरुणाचल में भूस्खलन से सिजी नदी का बहाव रुका, कृत्रिम झील बनी; असम तक अलर्ट जारी

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, चेतक एविएशन का यह Cessna 152 (VT-AFB) विमान अलीगढ़ से एकल (Solo) प्रशिक्षण उड़ान पर था। किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। (CESSNA 152 CRASH-LANDS IN UP)
DGCA ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। (CESSNA 152 CRASH-LANDS IN UP)

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like