Watch River Blocked by Landslide! अरुणाचल में भूस्खलन से सिजी नदी का बहाव रुका, कृत्रिम झील बनी; असम तक अलर्ट जारी

Please Share
Itanagar: (River Blocked by Landslide!) अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग जिले में हुए बड़े भूस्खलन के कारण सिजी नदी का बहाव पूरी तरह बाधित हो गया है। नदी का पानी रुकने से वहां एक कृत्रिम झील बन गई है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
प्रशासन के अनुसार, लेडुम गांव का एक पुल भी भूस्खलन की चपेट में आकर ढह गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण झील में पानी का स्तर बढ़ रहा है। यदि यह प्राकृतिक अवरोध टूटता है तो अचानक बड़ी मात्रा में पानी नीचे की ओर बह सकता है। River Blocked by Landslide! 

Watch Dehradun Temple Theft: श्री राधा-कृष्ण मंदिर से चांदी का छत्र चुराने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, ₹60 हजार का छत्र बरामद

 

जिला प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और नदी के पास नहीं जाने की अपील की है। अधिकारियों ने असम के निचले इलाकों को भी अलर्ट जारी किया है, क्योंकि असम में इसी नदी को गाई (Gai) नदी के नाम से जाना जाता है।
प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की है। River Blocked by Landslide! 

Watch India’s First Hydrogen train: भारत ने रचा इतिहास: स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन ने 120 किमी/घंटा की रफ्तार से सफल हाई स्पीड ट्रायल पूरा किया

 

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like