राजपुर में 26 वर्ष की एक महिला ने जहर खा कर दी अपनी जान

Please Share

देहरादून: थाना राजपुर से जानकारी मिली कि आज दिनांक 22/07/20  कोरोनेशन अस्पताल से पुलिस को एक डैथ मेमो प्राप्त हुआ, जिसमें एक महिला संगीता पत्नी नरेश, निवासी ग्राम शीला, थाना राजपुर, देहरादून उम्र 26 वर्ष के जहरीला पदार्थ के सेवन से म्रत्यु हुई है।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उक्त सूचना पर थाना राजपुर ने आवश्यक कार्यवाही के लिए पुलिस टीम को कोरोनेशन अस्पताल भेजा। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उनके पति व घरवालों द्वारा बताया गया कि मृतका की शादी वर्ष 2013 में हुई थी तथा उसके दो बच्चे हैं। मृतका का पति पूर्व में रुड़की में एक होटल में कार्य करता था तथा लॉकडाउन के बाद से ही घर पर था।

यह भी पढ़ें: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार, 238 पेटी जब्त, कीमत लगभग 15 लाख

पुलिस द्वारा  बताया गया कि प्रथम दृष्टया से घरेलू विवाद के कारण महिला द्वारा जहर खाना प्रकाश में आया है। मौके से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। मृतका का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: लद्दाख में शहीद हुए उत्तराखंड के लाल देव बहादुर का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ा जन सहलाब

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply