केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Please Share

देहरादून: थाना कैंट से जानकारी प्राप्त हुई कि आज दिनांक 23/07/20 की प्रातः एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है,जिसपर थाना कैंट से पुलिस बल मौके पर पहुँचा। मौके पर मृतका की पहचान माही थापा, पुत्र विनोद थापा निवासी 382 गढ़ी कैंट, उम्र 14 वर्ष के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार, 238 पेटी जब्त, कीमत लगभग 15 लाख

मृतिका के संबंध में जानकारी करने पर उसके परिजनों द्वारा पुलिस को बताया गया कि मृतका केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में आठवीं की छात्रा थी तथा आज प्रातः उसके द्वारा अपने कमरे में फांसी लगा ली। मृतका के पिता सर्वे ऑफ इंडिया में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं तथा मृतका उनकी दो पुत्रियो में से छोटी थी। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मौके पर शव का पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है।

यह भी पढ़ें: लद्दाख में शहीद हुए उत्तराखंड के लाल देव बहादुर का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ा जन सहलाब

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply