स्कूल में अध्यापक की हैवानियत का शिकार बनी नाबालिग छात्रा

Please Share

हरिद्वार : लक्सर के एक स्कूल में नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकते करने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी ने आरोपी युवक अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल में अध्यापक की इस हैवानियत से माहौल तनावपूर्ण बना है।

हैलो उत्तराखंड न्यूज़ से बात करते हुए लक्सर कोतवाली के एसएचओ त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सीआरसी के पद पर तैनात अध्यापक मुकेश ने बीती 7 फरवरी को स्कूल में पांचवी की नाबालिग छात्रा से क्लास में छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की। पीड़ित नाबालिग छात्रा ने घटना के जानकारी अपने स्कूल की अध्यापिका विशाखा को दी, लेकिन अध्यापिका ने मामले पर चुप्पी साध ली। अध्यापिका के नजरअंदाज करने से परेशान पीड़ित नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। शुक्रवार सुबह पीड़ित छात्रा के परिजन ने ग्रामीणों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंच कर हंगामा किया। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस हरकत में आई और आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। छात्रा घटना के बाद से काफी डरी-सहमी हुई है। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply