संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा किया गया फ्लैग मार्च, नियमों का पालन व जागरूक करने के लिए किया गया फ्लैग मार्च

Please Share

देहरादून: कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत वर्तमान में जारी लॉक डाउन को केंद्र सरकार द्वारा आगामी 03 मई तक बढ़ाने के फैसले के उपरांत लोगो को संयम बरतने व लॉक डाउन के नियमों का पालन व जागरूक करने के लिए आज दिनांक 14/04/20 को नगर क्षेत्र अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

उत्तराखंड कोरोना वायरस स्वास्थ्य बुलेटिन: 14/04/2020, 08:00 PM, 2 COVID-19 पॉजिटिव, 2 को छुट्टी, पड़ें पूरी रिपोर्ट

फ्लैग मार्च के दौरान उक्त क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहने के लिए अनुरोध किया। साथ ही लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने की सख्त हिदायत भी दी गई।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश किये जारी

पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत कैनाल रोड, साईं मंदिर, दून विहार आदि क्षेत्रों में तथा थाना डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत नालापानी, करणपुर, राजेश रावत कॉलोनी, इंदर रोड आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया।

मुख्य्मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लॉक डाउन, चारधाम यात्रा, पलायन आदि मुद्दों पर मीडिया को यह जानकारी दी

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply