आध्यात्मिक गुरू ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

Please Share

इंदौर: जाने माने आध्यात्मिक गुरू और सामाजिक कार्यकर्ता भय्यूजी महाराज ने मंगलवार को अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। भय्यूजी महाराज की मौक की खबर सुनते ही पूरे देश में शोक की लहर है। आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज का पार्थिव शरीर इंदौर में उनके आश्रम में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

मिला जानकारी के मुताबिक भय्यूजी महाराज का बुधवार दोपहर 3 बजे उन्‍‍‍‍‍हीं केआध्यात्मिक गुरू ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, 3 बजे होगा अंतिम संस्कार 2 Hindi News Bharat » आश्रम सूर्योदय में अंतिम संस्कार किया जाएगा।  भय्यूजी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए प्रदेश सहित पूरे देश से बड़े नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। जिसके लेकर इंदौर पुलिस ने भय्यूजी महाराज के आश्रम के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।  वहीं पुलिस को भय्यूजी महाराज के आवास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें बेहद तनाव में होने का जिक्र किया गया है। हालांकि इसके लिए किसी को भी जिम्‍मेदार नहीं बताया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। बता दें कि  भय्यूजी महाराज उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब इन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का अनशन तुड़वाने में अहम रोल निभाया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like