आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर हुई बैठक, बनाई गई रणनीति…

Please Share

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक रविवार को अल्मोड़ा में सम्पन्न हुई। इस दौरान जिले भर के बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में आगामी चुनावों को देखते हुए रणनीति बनाने एवं कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावों की तैयारियों को लेकर अपने क्षेत्र में जुट जाने की बात कही गई। इस अवसर पर केन्द्रीय कपड़ा राज्यमंत्री समेत बड़ी संख्या में बीजेपी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि बीजेपी कार्यसमिति की बैठक आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसमें आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक भाजपा को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई है और आगामी 2019 में एक बार फिर से मोदी सरकार पहले से ज्यादा बहुमत के साथ देश में सरकार बनाने में कामयाब होगी। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने कहा कि आगामी 2019 में मोदी सरकार को एक बहुत बड़े बहुमत से जीत दिलाने के लिए पूरे प्रदेश के युवा एकजुट हो चुके हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like