मनचाही गाड़ी खरीदवाने के नाम पर फर्जी फाइनेंस करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का फरार अभियुक्त जम्मू से गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: थाना कोतवाली नगर, देहरादून से सूचना प्राप्त हुई कि 09-07-2020 को वादी एहसान पुत्र वाहिद अहमद, शेरपुर, सहसपुर देहरादून द्वारा एक लिखित शिकायत दी गयी थी कि मैंने और मेरे परिचितों ने इन्टरनैशनल एडवर्टाइजिंग कम्पनी का एक एड गाडी खरीदें आप, “किस्तें देंगे हम” देखा। इस विज्ञापन को देखने के बाद मैं इन्टरनैशनल एडवर्टाइजिंग कम्पनी के कार्यालय नीलकंठ आर्केड, राजपुर रोड में गया, जहां तीन लोग थे जिनके नाम राघव गुप्ता, उदित चड्ढा तथा सोहेल अहमद थे। जो तीनों जम्मू कश्मीर के निवासी हैं। इनके द्वारा बताया गया कि हमारी कम्पनी एक नई स्कीम चला रही है, जिसके अन्तर्गत ग्राहक अपनी मनपसंद गाडी, जिसे वो खरीदना चाहते हैं, कि कुल कीमत का 20 प्रतिशत देकर गाडी ले सकते हैं। शेष 80 प्रतिशत का भुगतान हमारी कम्पनी द्वारा किया जायेगा। इसके बदले में इन्हें 05 वर्षों तक प्रचार हेतु कम्पनी का लोगो उक्त वाहन में लगाना पडेगा। इसके तहत उक्त व्यक्तियों ने हमसे गाडी की कुल कीमत का 20 प्रतिशत, जो अलग-अलग लोगों से डेढ लाख से दो लाख तक है, लिये गये और कहा कि दिनांक: 09-07-2020 को आपको कार की डिलीवरी दी जायेगी।

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ के तहसील मुनस्यारी में बीती रात हुई बारिश ने मचाई आफत, तहसीलन्तर्गत क्षेत्रों में हुआ भारी नुक़सान

इस दौरान आपको 11-11 हजार रूपये की धनराशि का अलग से भुगतान शोरूम में कार बुकिंग हेतु देना होगा। लेकिन जब हम लोग 09-07-2020 को कम्पनी के उक्त कार्यालय में गये, तो उनका कार्यालय बन्द मिला तथा उक्त तीनों व्यक्तियों के मोबाइल फोन भी स्विच आफ मिले। साथ ही सेंवला कला में जिस फ्लैट में ये लोग किराये पर रहते थे, वहां से भी ये सभी लोग फरार थे।

उक्त सूचना पर चौकी धारा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी, नगर के नेतृत्व में कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। अभियुक्तों की तलाश के दौरान उनका एक जीप संख्या: जे0के0-01-ए0एफ0-0013 से फरार होना प्रकाश में आया, जिस पर टीमों को उक्त जीप की तलाश हेतु लगाया गया।

फरार अभियुक्तों के मोबाइल लोकेशन के द्वारा अभियुक्तोें का सहारनपुर के रास्ते दिल्ली की ओर जाना प्रकाश में आया। जिस पर पाइल्स पुलिस की एक टीम को उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया था तथा दिनांक 09/07/20 को ही दो अभियुक्त सोहेल अहमद और उदित चड्डा को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उनका तीसरा साथी राघव गुप्ता जम्मू चला गया है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एस0ओ0जी0 तथा कोतवाली की संयुक्त टीम गठित कर दिनांक 17/07/20 को टीम को जम्मू रवाना किया गया। टीम द्वारा स्थानीय पुलिस की मदद से अभियुक्त राघव गुप्ता को दिनाँक 18/07/20 को जम्मू से गिरफ्तार किया गया, जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर सुधोवाला जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें: सरकारी और ग़ैर सरकारी क्षेत्र के शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों का कर रहे है आर्थिक व मानसिक शोषण- कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राघव गुप्ता पुत्र मुंशीलाल गुप्ता निवासी म्युनिसिपल पार्क, कृष्णा नगर, जम्मू  जिनकी उम्र 45 वर्ष है। वहीँ पूर्व से गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के नाम उदित चड्ढा, पुत्र एसके चडढा निवासी 99 नानकनगर, थाना गांधीनगर जम्मू, हाल निवासी सेवंलाकला, निकट आईएसबीटी व सोहेल अहमद पुत्र गुलजार अहमद निवासी: 187 गुर्जर नगर थाना पीरमीठा जम्मू, हाल निवासी सेवंलाकला, निकट आईएसबीटी है।

गठित पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार, चौकी धारा कोतवाली नगर देहरादून, कांस्टेबल संजय रावत, कांस्टेबल पंकज एसओजी व कांस्टेबल अमित कुमार, एसओजी शामिल थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 174 और कोरोना पॉज़िटिव जिसमे देहरादून से 50, आज एक कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की मौत

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply