आमजन के लिए खुला ‘उदय शंकर संगीत-नृत्य अकादमी’ फोटो गैलरी

Please Share

अल्मोड़ा: आधुनिक नृत्य सम्राट के नाम से विश्व विख्यात पंडित उदय शंकर की स्मृति में फलसीमा में बनाये गये ‘उदय शंकर संगीत एवं नृत्य अकादमी’  में लगायी गयी फोटो गैलरी को आम जनता के लिए खोल दिया गया। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने रिबन काटकर इसका शुभारम्भ किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि, अल्मोड़ा बहुत प्राचीन शहर है और यहाँ की संस्कृति की पहचान देश ही नहीं अपितु विदेशों में अपना स्थान रखती है। साथ ही उन्होंने कहा कि, इस प्रदर्शनी से युवा अल्मोड़ा के इतिहास को बेहतर ढंग से जान पाएंगे। इसके आलावा भविष्य में यहाँ के स्थानीय लोगों से भी अल्मोड़ा के पुराने चित्रों को लिया जायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like