छावनी परिषद, क्लेमेंटाउन में डाॅ. अब्दुल कलाम पार्क एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का शुभारम्भ

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को छावनी परिषद, क्लेमेंटाउन, देहरादून में नवनिर्मित डाॅ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छावनी परिषद क्लेमेंटाउन में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि, इस जन औषधि केन्द्र से जेनेरिक दवाईयां सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखण्ड सचिवालय परिसर के मुख्य भवन का नामकरण डॉ.कलाम के नाम से किया गया है। उन्होंने कहा कि, डाॅ.कलाम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आज डॉ. कलाम के नाम पर इस पार्क को समर्पित कर रहे हैं। डाॅ.कलाम सादगी और सरलता की प्रतिमूर्ति थे। एक साधारण सी पृष्ठभूमि से होने के बावजूद भी उन्होंने अनेक मुकाम हासिल किये। उनका व्यक्तित्व हमें यह सिखाता है, कि व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से महान बनता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, उन्होंने देश सेवा करते हुए कई भूमिकाएं निभाई। भारत को परमाणु संपन्न बनाने वाले अहम् वैज्ञानिक, एक शिक्षक और देश के प्रथम नागरिक के रूप में डॉ.कलाम सदैव नई प्रेरणा करोड़ो भारतीयों को देते रहे। डॉ.कलाम का देवभूमि उत्तराखण्ड से गहरा नाता रहा है। वे खुद मानते थे कि, इस दिव्य भूमि में कुछ ऐसा चमत्कारिक आकर्षण है जो अन्य कहीं नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ.कलाम ने अपनी पुस्तक ‘माइ जर्नी: ट्रांसफाॅर्मिंग ड्रीम्स इन टू एक्शन’ में इस बात का जिक्र किया है, कि कैसे देवभूमि आकर उनके जीवन की राह बदली। उन्होंने कहा कि, डॉ.कलाम का विजन भारत को एक समृद्ध व विकसित राष्ट्र बनाने का था। डाॅ. कलाम के सपनो को साकार करने की दिशा में आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज के दौर में जल संसाधनों के संरक्षण की नितांत आवश्यकता है। डॉ. कलाम का एक विजन था कि देश की नदियों को आपस में जोड़ा जाय।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like