आंगनबाङी कार्यकत्रियों के मानदेय में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि

Please Share
देहरादून: आंगनबाङी कार्यकत्रियों को सरकार द्वारा नए वर्ष की सौगात दी गई है। इनको मिलने वाले मानदेय में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। शुक्रवार को इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। इससे 35 हजार से अधिक आंगनबाङी कार्यकत्रियों, आंगनबाङी सहायिकाओं व मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों को फायदा होगा।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में आंगनबाङी कार्यकत्रियों को देश में सर्वाधिक मानदेय दिया जाता है। केन्द्र द्वारा पुनरीक्षित मानदेय का लाभ आंगनबाङी कार्यकत्रियों को देने के लिए उत्तराखंड में आज शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार अब आंगनबाङी कार्यकत्रियों को कुल 7500 रूपए, आंगनबाङी सहायिकाओं को कुल 3750 रूपए व मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों को कुल 4750 रूपए मानदेय प्रतिमाह मिलेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like