आईएएस से कथित मारपीट मामले में हिरासत में आप विधायक

Please Share

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरिवाल के आवास पर दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ कथित तौर पर मारपीट करने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार देर रात हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार उन्हें उनके देवली स्थित आवास से हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया था कि सोमवार रात मुख्यमंत्री के आवास पर एक बैठक के दौरान। आप विधायक अमानतुल्ला खान और अन्य ने उन पर हमला किया।
प्रकाश की शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने खान और अन्य के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कर ली। इससे पहले, देवली के विधायक जरवाल और अंबेडनगर के विधायक अजय दत्त ने दावा किया कि नौकरशाह ने जातिसूचक टिप्पणियां कीं। उन्होंने उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में एक शिकायत भी दर्ज कराई है।
उधर अधिकारियों की तीन एसोसिएशनों आईएएस (इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस), डीएएनआईसीएस (दिल्ली अंडमान एंड निकोबार आईलैंड्स सिविल सर्विस) और डीएसएसएस (दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सलेक्शन बोर्ड) ने मंगलवार रात एक बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया है।
आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की महासचिव मनीषा सक्सेना ने कहा, तीनों एसोसिएशनों ने मुख्यमंत्री के आवास में मुख्य सचिव पर विधायकों के कथित हमले के विरोध में दिल्ली के सभी मंत्रियों की बैठकों का बहिष्कार करने का फैसला किया है। कथित घटना के विरोध में तीनों एसोसिएशनों के सदस्यों ने राजघाट पर मोमबत्ती जुलूस भी निकाला।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply