हैदराबाद: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या करने वाले चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। एनकाउंटर में मारे गए एक आरोपी जोलू शिवा के पिता राजप्पा ने कहा कि, पूरी दुनिया कह रही है कि मेरे बेटे ने घिनौने अपराध को अंजाम दिया है। अब मेरे बेटे को सजा मिल गई है। युवक के पिता ने कहा कि, अगर पुलिस मेरे बेटे को मार सकती है तो फिर उन्हें हर बलात्कारी को ऐसी ही सजा देनी चाहिए। चोलू नवीन के पिता येलप्पा ने इस एनकाउंटर को कोल्ड ब्लडेड एनकाउंटर करार दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुझे अपने बेटे से मिलने और बात करने की अनुमति तक नहीं दी। उन्होंने पूछा कि कानूनी जांच पूरी होने से पहले क्यों मार दिया। वहीं, आरोपी मोहम्मद आरिफ की मां अपने बेटे की मौत की खबर सुनकर गिर गईं।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

